{"_id":"66b14b8d971c7adc73089734","slug":"staff-nurse-fed-up-with-the-employees-actions-filed-a-case-basti-news-c-207-1-bst1001-121684-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कर्मी की हरकतों से तंग स्टॉफ नर्स ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कर्मी की हरकतों से तंग स्टॉफ नर्स ने दर्ज कराया केस
Tue, 06 Aug 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
- जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर स्टाॅफ नर्स को तंग करने का आरोप
- एसआईसी ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम, शुरू हुई प्रकरण की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हरकतों से तंग आकर महिला स्टॉफ नर्स ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंदन कुमार नशे में उनसे अभद्रता करता है। पुलिस ने मामले में संबंधित पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं एसआईसी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है।
जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में तैनात एक स्टाफ नर्स ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन अगस्त की रात करीब 10:20 बजे ड्यूटी के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मी चंदन अचानक रूम के बाहर खड़े होकर नशे में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगा। तीन माह पूर्व भी इसी तरह की हरकत उसने की थी। चंदन की मौसेरी बहन भी छह माह पूर्व ड्यूटी के दौरान हंगामा किया था। ड्यूटी के दौरान अक्सर इस तरह की हरकत से वह असजह हो जाती हैं। अस्पताल का माहौल भी बिगड़ जाता है।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल विजय दुबे ने कहा कि प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक देवव्रत शर्मा को सौंपी गई है। इस संबंध में जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. वीके सोनकर ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इसमें एक महिला और दो पुरुष चिकित्सक शामिल हैं। तीन दिन में टीम से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कर्मचारी चंदन कुमार दो दिन से गैरहाजिर चल रहा है।