फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stadium A team became the winner of handball competition

Basti News: हैंडबाल स्पर्धा की विजेता बनी स्टेडियम ए की टीम

Sun, 25 Aug 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Stadium A team became the winner of handball competition
मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त तक स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। शनिवार को हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्टेडियम ए बनाम सक्सेरिया इंटर कॉलेज की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। स्टेडियम ए की टीम ने सक्सेरिया को 14-11 के शिकस्त देकर प्रतियोगिता जीत ली।
इसके पहले चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम बी के बीच हुआ। स्टेडियम ए ने 11-07 से स्टेडियम बी का हराया। दूसरा मैच सक्सेरिया बनाम इलेवन स्टार के बीच खेला गया। सक्सेरिया ने 09-06 से इलेवन स्टार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए बनाम सक्सेरिया के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम ए की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्टेडियम ए व बी, केडीसी, हॉकी क्लब, सक्सेरिया, एमके स्पोटर्स, ब्लू स्टार और इलेवन स्टार टीम के 104 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 29 अगस्त को खेल दिवस पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया जाएगा। निर्णायक की भूमिका रिशु यादव, रशीद खान, अनुराग कुमार, सागर, विकास उपाध्याय, शंभू शरण व राजन रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रशिक्षक विकास सोनकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed