{"_id":"697e522e3663e17fca048638","slug":"sports-competition-started-in-government-college-garha-gautam-basti-news-c-207-1-bst1006-152333-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राजकीय महा विद्यालय गढ़हा गौतम में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राजकीय महा विद्यालय गढ़हा गौतम में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Sun, 01 Feb 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
रामधनी सिंह नोहरा देवी महाविद्यालय गढ़हा गौतम कप्तानगंज में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
कप्तानगंज(बस्ती)। राजकीय डिग्री कॉलेज गढ़हा गौतम कप्तानगंज के परिसर में 28वीं राम आसरे सिंह नोहरा देवी मेमोरियल वाॅलीबाॅल एवं कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल के उद्घाटन मैच में देवरिया स्पोर्ट्स कॉलेज न गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज को हराकर अपनी प्रारंभिक दर्ज की ।
व्यायामशाला बस्ती और गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेले गए मुकाबले में गोरखपुर ने लगातार दोनों सीटों में व्यायामशाला को पराजित करते हुए बाजी मार ली । आजमगढ़ और देवरिया हॉस्टल के बीच मैच में देवरिया हॉस्टल अपने दोनों सेट के मैच जीत कर विजेता रहा । आनंद स्पोर्टिंग क्लब कटरी और गढ़ा गौतम के बीच हुए मुकाबले में गढ़हा गौतम ने बाजी मारी । जबकि व्यायाम शाला बस्ती के टीम ने महरीपुर को पराजित किया । रस्सा कस्सी के रोचक से मुकाबले में गढ़हा गौतम की टीम कप्तानगंज की टीम पर भारी पड़ी ।
इससे पहले स्वर्गीय राम आसरे सिंह और नोहरा देवी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉ. राम नरेश सिंह मंजुल ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के खेल आयोजित करना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है । पिछले 28 वर्षों से लगातार जो यह अभियान यहां चल रहा है इससे क्षेत्र में नए खिलाड़ी पैदा हो रहे हैं । हम सबको स्वयं खेल में हिस्सा लेते हुए खेलों को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास करना चाहिए ।
विज्ञापन
कार्यक्रम को हरिश्चंद्र सिंह ,नागेंद्र सिंह ,राजन सिंह ,रामरतन सिंह, राम कोमल ,सिंह चंद्रिका प्रसाद सिंह जगदीश सिंह ठाकुर शंकर सिंह, सुमित्रा सिंह ने भी संबोधित किया । आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व आईएएस अधिकारी सभा राज सिंह ने कहा कि खेल सामाजिक समरसता और टीम भावना बढ़ाने में काफी सहायक होते हैं ।
उन्होंने पिछले 28 वर्षों के इतिहास पर दृष्टिपात करते हुए इसके आयोजन को सफल बनाने के लिए अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया । निर्णायक मंडल में दिनेश सिंह ,महेंद्र सिंह, शिवपूजन सिंह, राम कोमल सिंह और शिवपूजन वर्मा शामिल रहे । बी आर एकेडमी गढ़हा गौतम और नोहरा देवी निःशुल्क कंप्यूटर संस्थान बस्ती के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
धर्मेंद्र देव सिंह ,रामस्वरूप सिंह, शिव प्रकाश सिंह, सनी सिंह , समरजीत सिंह,विक्रांत सिंह, अखिलेश सिंह, विजय सिंह, विवेक सिंह, अरुण सिंह लल्लू मिश्र, जयप्रकाश दुबे, विश्वजीत वर्मा, डॉ दुर्गावती यादव आदि उपस्थित रहे ।