फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sports

‘खेल सुविधाएं बढ़ाकर तैयार करेंगे बेहतरीन खिलाड़ी’

Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
sports
‘खेल सुविधाएं बढ़ाकर तैयार करेंगे बेहतरीन खिलाड़ी’
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस : नए स्टेडियम के लिए जमीन देंगी सेवानिवृत्त डीआरएम आशिमा सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खेल विभाग, मिशन शक्ति और रोटरी क्लब की ओर से विकास भवन सभागार में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर समारोहपूर्वक 42 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. राजेश कुुमार प्रजापति कहा कि बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने के लिए खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीआरएम आशिमा सिंह ने कहा कि एकाग्रचित होकर ही खेल में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने नए स्टेडियम के लिए प्रशासन को जमीन देने की भी बात कही। विशिष्ट अतिथि व सीडीओ की पत्नी डॉ. श्रेया ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बेटियों ने अपना लोहा मनवाया है। खेल व महिलाओं के प्रति समाज का नजरिया तेजी से बदल रहा है। एसपी की पत्नी डॉ. आकांक्षा ने कहा कि कहा कि महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के उन्हें आर्थिक रूप से आजाद होना होगा। सरकार मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को जागरूक कर रही है जिसका असर अब साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज अग्रवाल, विवेक सिंह, आनंद प्रकाश गोयल, पुनीत पांडेय, विकास चौरसिया, महेश्वर पांडेय, मो. इद्रीश, दुर्गेश कुमार, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव आदि को सम्मानित किया। संचालन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने किया। मौके पर रोटरी अध्यक्ष मयंक शर्मा, प्रमोद जायसवाल, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. अश्वनी सिंह, सतीश, आशीष, देवेंद्र, डॉ. रामा शर्मा, नीलम मिश्रा, शिवा त्रिपाठी, सरोज सिंह, सरिता शुक्ला, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed