फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sports

आज सम्मानित होंगे 42 राष्ट्रीय खिलाड़ी

Sun, 29 Aug 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
sports
आज सम्मानित होंगे 42 राष्ट्रीय खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती रविवार को खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। विकास भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में खेल विभाग, मिशन शक्ति और रोटरी क्लब के संयुक्त प्रयास से 42 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि महिला वर्ग में 20 और पुरुष में 22 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

महिला वर्ग हैंडबॉल में सताक्षी पाल, स्मिता, स्वाती गौड़, अंकिता शर्मा, नाहिद तस्नीम, कनिज फातिमा, रुकसा नूरी, नेहा राज, सुनीता राज, हीना खातून, प्रकृति वर्मा, रोशनी चौधरी, अंजली शर्मा, नाजिया खातून को सम्मानित किया जाएगा। हॉकी में पूजा भारती, पूजा चौधरी, अंजू यादव और बैडमिंटन में शिवांगी सिंह, सृष्टि नूर जेम्स को सम्मानित किया जाएगा। पुरुष वर्ग क्रिकेट में मंजीत चौधरी, एथलेटिक्स में अशोक कुमार मौर्या, सौरभ सिंह, रुद्र प्रताप नारायण, सूर्य प्रताप सिंह व अजय सिंह को सम्मानित किया जाएगा। हॉकी में सुशील चौधरी, अंकित यादव, अमन दूबे, गौरव श्रीवास्तव, विकास चौरसिया, मनीष चौरसिया व संदीप यादव, बैडमिंटन में ओम नरायण शुक्ल, बास्केटबॉल में पंकज चौधरी, फुटबॉल में रणधीर यादव को सम्मानित किया जाएगा। हैंडबॉल में भरत कुमार, सुजीत शर्मा, गनेश चौरसिया, अनूप कुमार, राशीद अहमद, मनीष कुमार, गोपाल वर्मा, लव कुमार यादव व हसीन खान सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed