{"_id":"63fb6345e25bd9483f035874","slug":"sports-activiti-organized-basti-news-c-7-1-68029-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वॉलीबाॅल में गोरखपुर व कबड्डी में गोंडा ने ट्राफी कब्जाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वॉलीबाॅल में गोरखपुर व कबड्डी में गोंडा ने ट्राफी कब्जाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 वीं राम आसरे सिंह नोहरा देवी खेल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । राजकीय महाविद्यालय गड़हा गौतम में चल रही 25वीं राम आसरे सिंह नोहरा देवी वाॅलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। कबड्डी के फाइनल में पान सिंह तोमर गोंडा की टीम ने गड़हा गौतम बस्ती को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इसी प्रकार वॉलीबाॅल के अंतर जनपदीय मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर ने मंडप गोंडा की टीम को पराजित किया।
इससे पहले हुए वॉलीबाॅल के सेमीफाइनल मुकाबले में एफसीआई गोरखपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर के मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल में व्यायामशाला बस्ती और मंडप गोंडा के बीच हुए मुकाबले में मंडप गोंडा की टीम ने जीत हासिल की।
एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों में जीतना हारना नहीं, बल्कि प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है। जो खिलाड़ी अपनी हार से सीख लेकर आगे बढ़ते हैं, वह निरंतर आगे बढ़ते चले जाते हैं, और अपनी हार को जीत में परिवर्तित करने में सफल हो जाते हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता आयोजक रामरतन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष आरके सिंह, डॉ. आरजी सिंह, संजय सिंह, शिवपूजन मिश्र, जगदीश सिंह, राम नवल सिंह, सनी सिंह, समरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।