{"_id":"60be5cdf8ebc3e5de91de81d","slug":"sports-accident-innocent-death-basti-news-gkp397262936","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में हुई दुर्घटना, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में हुई दुर्घटना, मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल-खेल में हुई दुर्घटना, मासूम की मौत
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव के करीब स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक के दो बच्चों ने सोमवार की देर शाम खेल-खेल में जानलेवा हरकत कर दी, जिसके चलते एक मासूम की मौत हो गई।
छह वर्षीय संतोष निवासी कोमथ थाना झींगा टड़वा जिला चतरा झारखंड गीली मिट्टी से खिलौने बना रहा था। इसी दौरान उसके साथ खेल रहे छह वर्षीय एक अन्य बच्चे ने कुदाल चला दिया। कुदाल संतोष की गर्दन पर लग गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने जैसे ही यह देखा, चीखने चिल्लाने लगे। चीख-पुकान सुनकर पहुंचे विक्रमजोत निवासी भट्ठा मालिक इसरार अहमद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी विक्रमजोत मनीष जायसवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों की सहमति से पंचनामा के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।