{"_id":"67b385ef5cd689a3a404a567","slug":"special-trains-will-run-for-10-more-days-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132198-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 10 दिन और चलेंगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 10 दिन और चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Tue, 18 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कम नहीं हो रही यात्रियों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रयागराज महाकुंभ मेले में भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनों को 10 दिन तक यानी फरवरी माह तक चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
महाकुंभ मेले को देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रही है। फिर भी भीड़ कम नहीं हो रही है। रेलवे बोर्ड ने देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं को महाकुंभ में लाने और वापस ले जाने का इंतजाम कर रखा है। इसी को लेकर पिछले पांच दिनों से प्रयागराज-रामबाग मेला स्पेशल और गोमतीनगर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
प्रयागराज-रामबाग स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 10:30 बजे चल रही है। यह ट्रेन शाम सात बजे बस्ती पर पहुंचेगी।
गोमतीनगर-प्रयागराज झूंसी मेला स्पेशल ट्रेन झूंसी स्टेशन से चल रही है। इस ट्रेन का भी इसी रास्ते से बस्ती रेलवे स्टेशन पर रात 10:33 बजे पहुंचने का समय है। दोनों मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन कराया जा रहा है।