फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   special trains in basti 22

मुसाफिरों को लेकर पहुंचीं सात स्पेशल ट्रेनें

Mon, 18 May 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
special trains in basti 22
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचे श्रमिक। - फोटो : BASTI
मुसाफिरों को लेकर पहुंचीं सात श्रमिक ट्रेनें
विज्ञापन

बस्ती। गैर राज्यों में रह रहे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। सोमवार को सात ट्रेनें करीब आठ हजार मुसाफिरों को लेकर बस्ती पहुंचीं।

पहली गाड़ी संख्या 01885 सुबह 4:23 बजे मुंबई से बस्ती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर 1322 यात्रियों को लेकर पहुंची। इस ट्रेन में गोंडा, गोरखपुर, महराजगंज, सुल्तानपुर, बस्ती सहित अन्य जिले के लोग शामिल थे। दूसरी गाड़ी संख्या 04181 सुबह 7:35 बजे झांसी से 34 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर सहित अन्य जिले के लोग शामिल थे। तीसरी गाड़ी संख्या 04670 सुबह 8:30 बजे अमृतसर (पंजाब) से 1276 यात्रियों को लेकर पहुंची। इस गाड़ी में प्रदेश के कई जिलों के लोग मौजूद थे। चौथी गाड़ी संख्या 04652 मुंबई से सुबह 10:15 बजे 45 यात्रियों को लेकर पहुंची। पांचवीं गाड़ी संख्या 01884 झांसी से दिन में 11:15 बजे 197 यात्रियों को लेकर पहुंची। छठवीं गाड़ी संख्या 04183 भी झांसी से ही पहुंची। इसमें 151 लोग सवार थे। सातवीं गाड़ी शिरडी से दोपहर 2:30 बजे 762 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें भी प्रदेश के कई जिले के लोग सवार थे। गाड़ियों के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस बीच लगभग आठ हजार यात्री बस्ती स्टेशन पर उतरे। गाड़ी रुकते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव व जीआरपी थानाध्यक्ष मार्केंडेय यादव ने व्यवस्था को संभाल ली। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफार्म-एक पर जनपदवार काउंटर बनाए गए थे। यहां से निकलने के बाद परिवहन निगम की ओर से बसों का इंतजाम किया गया था। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बसों में बैठाया गया और बिस्किट व पानी देकर विदा किया गया। इस बीच डीएम आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा। किसी को कोई समस्या न हो इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed