{"_id":"5ec946748ebc3e902576a49f","slug":"special-train-in-basti-888-basti-news-gkp352231945","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर चेहरे पर दिखा घर पहुंचने का सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर चेहरे पर दिखा घर पहुंचने का सुकून
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल से बस्ती रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग कराते यात्री।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर चेहरे पर दिखा घर पहुंचने का सुकून
बस्ती। प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को दिल्ली, राजकोट, लिंगमपल्ली, वापी, उरूली सहित अन्य स्थानों से दोपहर 12:10 बजे तक 2783 यात्री बस्ती पहुंचे।
पहली गाड़ी संख्या 09005 राजकोट से 127 यात्रियों को लेकर तीन नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची। इस ट्रेन में बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर सहित अन्य जिले के लोग शामिल थे। दूसरी गाड़ी संख्या 09505 वापी से 138 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें भी गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर सहित अन्य जिले के लोग मौजूद थे। तीसरी गाड़ी संख्या 04195 ललितपुर से 110 यात्रियों को लेकर पहुंची। चौथी गाड़ी संख्या 07070 लिंगमपल्ली से 229 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें भी बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया के लोग शामिल थे। पांचवीं गाड़ी संख्या 04078 दिल्ली से 377 यात्रियों को लेकर पहुंची। छठवीं गाड़ी संख्या 01981 उरूली से 68 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसी तरह सातवीं गाड़ी संख्या 04078 दिल्ली से 377 यात्रियों को लेकर पहुंची। आठवीं गाड़ी संख्या 04424 गाजियाबाद से 176 यात्रियों को लेकर पहुंची। नौवीं गाड़ी संख्या 04642 लुधियाना से 1530 यात्रियों को लेकर आई। दसवीं गाड़ी संख्या 04176 कोसी कलां से 28 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसके अलवा गाड़ियों के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गाड़ी रुकते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव व जीआरपी थानाध्यक्ष मार्केंडेय यादव ने व्यवस्था को संभाल ली। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफार्म एक पर जनपदवार काउंटर बनाए गए थे, जहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी एक-एक कर सबकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे। यहां से निकलने के बाद परिवहन निगम की ओर से बसों का इंतजाम किया गया था। सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए बसों में बैठाया गया। इसके साथ ही बिस्किट व पानी देकर विदा किया गया। इस बीच जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा।