{"_id":"68e579ba11afda045e01b9af","slug":"special-screening-of-the-film-the-bengal-files-organised-in-basti-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145375-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती में फिल्म “द बंगाल फाइल्स” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती में फिल्म “द बंगाल फाइल्स” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
Wed, 08 Oct 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
फिल्म “द बंगाल फाइल्स” की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए भाजपाई- विज्ञप्ति
- फोटो : संवाद
बस्ती। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में मंगलवार को फिल्म “द बंगाल फाइल्स” की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। दोपहर 1:00 बजे से 4:30 बजे तक चले कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बंगाल के ऐतिहासिक और समकालीन हालात को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। स्क्रीनिंग के बाद उपस्थित दर्शक भावविभोर नजर आए और फिल्म के माध्यम से राष्ट्र, संस्कृति और इतिहास की चेतना से प्रेरित हुए। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि आज भी बंगाल में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद्र मिश्र ने कहा कि फिल्म बंटवारे और तुष्टिकरण की राजनीति की सच्चाई को सामने लाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यह फिल्म अवश्य देखें। उन्होंने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की निंदा भी की। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, अमृत वर्मा, राजकुमार शुक्ल, ममता सिंह आदि उपस्थित रहे।