फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   special sanitation drive begins from supelava

सुपेलवा में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Fri, 22 Jan 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आयुक्त पीके सिंह ने गुरुवार को बस्ती सदर ब्लॉक के ग्राम सुपेलवा
विज्ञापन
में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। आयुक्त ने झाडू़ लगाई और डस्टबिन में कूड़ा डालकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

आयुक्त ने कहा कि इस विशेष स्वच्छता अभियान की सफलता समन्वित सहयोग पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सपना भारत को स्वच्छ रखने का था। इस सपने को साकार करने के लिए खुले में शौच न जाने और अपने आसपास की सफाई के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।

कमिश्नर ने कहा कि खुले में शौच जाने की कुप्रथा को हतोत्साहित करना होगा और शौचालय का उपयोग करते रहने का संकल्प लेना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान में सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर गंदगी को हटाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि सफाई कार्य छोटा न मानें।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ जेपी सिंह, सीडीओ सोबरन सिंह, उप निदेशक पंचायत एसके पटेल, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी डीपी सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरए चंद्रा समेत ग्राम प्रधान और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed