फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Special judge filed a complaint against three including

स्पेशल जज समेत तीन के खिलाफ परिवाद दाखिल

Tue, 06 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 06 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Special judge filed a complaint against three including
न्यायालय गेट के सामने अधिवाक्त्
बार-बेंच में छिड़े विवाद में मंगलवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब नामजद अधिवक्ता राम मणि शुक्ल ने स्पेशल जज एससी एसटी, एसीजेएम सेकेंड व उनके पेशकार के खिलाफ परिवाद दाखिल कर दिया। जिसमें इन पर तमाम गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सीजेएम शैला की अदालत में दाखिल इस परिवाद पर सुनवाई के लिए सात दिसंबर बुधवार की डेट तय की गई है। 
विज्ञापन


अधिवक्ता राम मणि शुक्ल ने स्पेशल जज (एससी एसटी) अशोक कुमार सिंह, सीजेएम सेकेंड मनोज कुमार और सीजेएम सेकेंड के खिलाफ परिवाद में कहा है कि उनके साथ न्यायिक प्रतिष्ठान के जरिए दुर्भावना पूर्वक षणयंत्र किया गया है। जबकि गैर कानूनी तरीका वहीं अपनाया गया। लोक सेवक होते हुए विधि के निर्देशों को तोड़ने का आचरण किया।  ऐसे में इन सभी के विरुद्घ मुकदमा चलाया जाए। 
विज्ञापन


बता दें कि 10 नवंबर से सभी बार एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर अधिवक्ता राममणि शुक्ल को आपराधिक मामलों में नामजद कराए जाने के खिलाफ हड़ताल पर हैं। बार कौंसिल व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तक को प्रत्यावेदन दिया जा चुका है। इसी क्रम में अधिवक्ताओं के मंगलवार के नए पैंतरे को न्यायिक प्रतिष्ठान पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया कदम बताया जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि बार और बेंच के बीच जारी उठापठक में बुधवार को प्रकरण क्या नया रुख अख्तियार करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed