फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Special classes will be conducted for out-of-school and dropout children.

Basti News: आउटऑफ स्कूल और ड्रॉपआउट बच्चों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

Tue, 12 May 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Special classes will be conducted for out-of-school and dropout children.
बस्ती। सात से 14 वर्ष आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा। ऐसे बच्चों के लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों में अलग से विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी, ताकि जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल नहीं जा रहे हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें फिर से शिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले भर में पहले ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी जो स्कूल से बाहर हैं। इसके लिए शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों की मदद ली जाएगी। गांव-गांव सर्वे कर यह पता लगाया जाएगा कि किन बच्चों ने अब तक स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है या किन छात्रों ने पढ़ाई बीच में छोड़ दी है। ताकि इनको बाद नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में इनका एडमिशन कराया जाएगा। इन बच्चों को सामान्य कक्षाओं में सीधे बैठाने के बजाय उनकी शैक्षिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए अलग से विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इन कक्षाओं में बच्चों को बुनियादी पढ़ाई, लिखाई और गणित का ज्ञान दिया जाएगा, ताकि वे अपनी उम्र के अनुसार फिर से नियमित कक्षाओं में शामिल हो सकें। इस कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षक इन बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से प्रति माह चार हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए अनूप कुमार कहना है कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विशेष अभियान के जरिए ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूलों तक लाने की कोशिश की जाएगी। इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होने के साथ-साथ बाल श्रम और बाल विवाह जैसी समस्याओं पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed