फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   space setelite

Basti News: चंद्रयान की सफलता के लिए विहिम ने किया श्री हनुमान चालीसा का पाठ

Thu, 24 Aug 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
space setelite
चंद्रयान की सफलता के लिए विश्व हिंदु महासंघ ने किया हनुमान चालिसा का पाठ। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सुरक्षित पहुंचने को लेकर देश भर में उत्साह का वातावरण है। लोग पूजा पाठ कर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि इसरो वैज्ञानिकों की श्रम और साधना सफल हो। बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ (विहिम) अध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अमहट घाट स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर विशेष पूजा पाठ, श्री हनुमान चालीसा का पाठ और हवन कर प्रार्थना की कि चंद्रयान-3 को सफलता मिले।

महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि देश के लिए यह गौरव का क्षण है। इसरो के वैज्ञानिकों ने ऐसा अवसर दिया है। यह भारतवासियों के लिए प्रसन्नता का क्षण है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने की यात्रा देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे भारत दुनिया के ऐसे देशों में शामिल हो जाएगा जिन्हें चांद पर पहुंचने में सफलता मिली है। प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि चांद को छू लेने का मन तो सबका करता है, भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे सिद्ध कर दिखाया है।
विज्ञापन


इस मौके पर महासंघ के महंत गिरजेश दास, सौरभ तिवारी, विंद गोपाल त्रिपाठी, राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, वीरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, पूनम सिंह, संदीप तिवारी, संदीप मिश्र, उपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, बाबा जय प्रकाश दास, अमरजीत सिंह, विजय शंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed