{"_id":"658487b4b3a099f6f60d97a4","slug":"sp-with-district-judge-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8779-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला जज के साथ एसपी व अन्य अधिकारियों ने जाना जेल का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला जज के साथ एसपी व अन्य अधिकारियों ने जाना जेल का हाल
Fri, 22 Dec 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
जनपद कारागार का निरीक्षण करके लौटते जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व अन्
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीजेएम व सीडीओ भी मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला कारागार की स्थिति पर नजर रखने के उच्च न्यायालय के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला जज कुलदीप सक्सेना, सीजेएम आशीष राय, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां बारी-बारी से बैरकों में पहुंच अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण में ऐसे बंदी जो गरीबी व अन्य कारणों से अधिवक्ता रख पाने में सक्षम नहीं है, उनको निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से आवेदन पत्र भेजने का निर्देश दिया। ऐसे बंदी जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है परंतु जमानतदार के अभाव में निरुद्ध है, उनको जेल अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज रजनीश मिश्रा को भेजने का निर्देश दिया। जेल अधीक्षक को जिला कारागार में नियमित चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से चिकित्सीय कैंप आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। जिला कारागार में क्षमता से अधिक बंदी निरुद्ध है। निरीक्षण में सफाई संतोष जनक पाई गई।