{"_id":"577beeb34f1c1b5f1b7f9b40","slug":"sp-will-come-back-to-power-raj-kishore-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा सत्ता में आएगी सपा: राजकिशोर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा सत्ता में आएगी सपा: राजकिशोर सिंह
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
हरैया मे सपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते कैविनेट मंत्री राजकिशोर सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को डाक बंगले में हुआ। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री राज किशोर सिंह ने कहा कि सपा ने सभी वादे पूरे किए हैं। विकास के बदौलत दोबारा भी सपा सत्ता में आएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधान सभा चुनाव 2017 के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। वादे के मुताबिक 15 लाख लैपटॉप वितरित किए गए और बेरोजगारी भत्ता भी दिया गया। कन्या विद्या धन देकर प्रतिभावान छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार लोहिया आवास योजना के माध्यम से सवा तीन लाख देकर आवास बनाने के सपने को पूरा कर रही है। प्रदेश सरकार ने अपने विकास की प्राथमिकता के संकल्प को दर्शाया है और सपा विकास के ही मुददे पर विधान सभा चुनाव लड़ेगी। दोबारा सत्ता में भी आएगी।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंत्री प्रतिनिधि खादिम हुसैन ने विधान सभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा की। जिला पंचायत सदस्य यज्ञेश पांडेय, पंडित वर्मा, धर्मपाल सिंह, साधू प्रसाद पिनाकी राजभर, कमलेश शर्मा, सूर्यमणि यादव ने भी संबोधित किया।पूर्व प्रमुख परम हंस चौधरी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विनय सिंह, संतोष सिंह, मन्नी सिंह, बूचे सिंह, शैलेश पांडेय, राणा सिंह, राजा पांडेय, मंटू सिंह, महेश सिंह, राम धनी यादव, राम बोध यादव सहित कई मौजूद रहे।