फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP satisfaction BJP filed nomination by Pramod

सपा से संतोष, भाजपा से प्रमोद ने पर्चा भरा

Mon, 15 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Mon, 15 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। स्थानीय निकाय खाते के एमएलसी चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन
विज्ञापन
सोमवार को बस्ती-संतकबीरनगर सीट पर जहां भाजपा की ओर से प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी ने पर्चा भरा, वहीं सपा से संतोष यादव उर्फ सन्नी यादव ने भी नामांकन कराया।

जबकि सपा प्रत्याशी के तौर पर कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के छोटे भाई बृज किशोर सिंह उर्फ डिंपल नामांकन करा चुके हैं। नामांकन पत्रों की जांच 16 और नाम वापसी 18 फरवरी को होना तय है।सपा की ओर दो प्रत्याशियों के नामांकन होने के संबंध में पार्टी का कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने बताया कि टिकट देेने का काम पार्टी हाईकमान का है।

पार्टी ने किसे टिकट दिया है इसकी जानकारी उनके पास लिखित तौर पर अभी तक नहीं है। खलीलाबाद के निवासी संतोष ने नामांकन के बाद बातचीत में बताया कि वह ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। वहीं खलीलाबाद सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने ने जीत मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों को उनका वाजिब हक दिलाने का वादा किया। बृजकिशोर सिंह के नामांकन के सवाल पर कहा कि नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को सीएम ने उन्हें पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

ऐसे में पूर्व में सपा से यदि किसी ने नामांकन किया है तो नामांकन पत्र स्वत: निरस्त हो जाएगा। इसके पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ नेता रामदरश यादव, नित्यानंद यादव, अब्दुल्ला खां, अरशद खां आदि उपस्थित रहे। वहीं बस्ती में नामांकन के दौरान रामदरश यादव, जयराम पांडेय, चंद्रिका यादव, दिनेश, महेंद्र सिंह, दुर्गेश यादव, उदयराज आदि मौजूद रहे।

वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रमोद  ने सांसद हरीश द्विवेदी और अन्य पदाधिकारियों के साथ दो सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद सांसद ने कहा कि सत्ता के आतंक का भाजपा करारा जवाब देगी। वहीं प्रत्याशी प्रमोद ने कहा कि वे जीत के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। इसके पहले राजकीय इंटर कालेज में सुबह दस बजे से ही भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता जुटने जुटे।यहां से सभी लोग पदयात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed