{"_id":"6605c73b29dc8a61170bca34","slug":"sp-honored-the-champion-team-of-gorakhpur-zone-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113837-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोरखपुर जोन की चैंपियन टीम को एसपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोरखपुर जोन की चैंपियन टीम को एसपी ने किया सम्मानित
Fri, 29 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज जनपद में आयोजित प्रतियोगिता में लहराया जीत का परचम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महराजगंज पुलिस लाइंस में आयोजित गोरखपुर जोन की 72वीं अंतरजनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में चैंपियन बनी बस्ती पुलिस की टीम को बृहस्पतिवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में वाॅलीबाल, बास्केटवाल, हैंडबाल, योगा, सेपक टकरा, टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में जनपद बस्ती की महिला पुलिस टीम जीत का परचम लहराते हुए चैम्पियन बनीं। टीम के प्रभारी पुलिस लाइंस में तैनात कोलाहल यादव रहे। जबकि यातायात कार्यालय में तैनात महिला मुख्य आरक्षी प्रीत पांडेय, एलआईयू कार्यालय की महेलका खान, आरक्षी सरिता सिं , महिला थाने की आरक्षी शिवांगी श्रीवास्तव, सोनम शुक्ला और थाना परशुरामपुर में तैनात पूजा टीम में शामिल रहीं।
प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 21 मार्च के बीच पुलिस लाइंस महाराजगंज में किया गया था। विभिन्न खेलों में जनपद बस्ती महिला पुलिस टीम की खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल मैच में जनपद गोंडा व महाराजगंज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जनपद गोरखपुर, देवरिया टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जनपद संतकबीरनगर टीम को हराकर जनपद बस्ती की महिला पुलिस टीम उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन बनी। पुलिस अधीक्षक जनपद महाराजगंज सोमेन्द्र मीणा ने चलबैजंती विजेता ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी मौजूद रहे।