फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP got the omen of victory in the beginning

Basti News: शुरुआत में ही मिल गया सपा को जीत का शगुन

Sun, 14 May 2023 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 May 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
SP got the omen of victory in the beginning
बस्ती। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के मतगणना के शुरुआत में ही सपा को जीत का शगुन मिल गया। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। यहीं से सपा ने बढ़त दर्ज की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सपा की झोली में 42 वोट आए और भाजपा को महज 9 वोट मिले। इसके बाद उसे किसी भी चक्र में भाजपा प्रत्याशी मुकाबला नहीं कर पाईं। चक्रवार गणना में सपा को बढ़त मिलती गई। आखिर में नपाध्यक्ष का ताज सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के सिर सज गया।
विज्ञापन

भाजपा के जीत के सभी दावे पर सपा की चाल इस बार भारी पड़ गई। निकाय चुनाव में जनपद की अहम सीट नगर पालिका अध्यक्ष पद को सपा ने भाजपा से छीन लिया। सुबह मतगणना शुरू होने से पहले प्रत्येक टेबल भाजपा और सपा की तरफ मतगणना एजेंट पूरे उत्साह में मुस्तैद हो गए। लेकिन लगभग दो घंटे के बाद चक्रवार परिणाम आने शुरू हुए तो सपा खेमा के लोग उत्साह में उछल रहे थे। दोपहर बाद उनका यह उत्साह जीत के करीब पहुंचने लगा तो भाजपाई मायूस होकर मतगणना स्थल से बाहर की ओर रुख करने लगे। प्रथम चक्र की गणना से ही भाजपा काफी वोटों के अंतर से पीछे चलने लगी। फिर किसी भी चक्र में वह सपा की बराबरी नहीं कर सकी। प्रथम चक्र में सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा को 5441 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे को मात्र 3393 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 2148 वोट से बढ़त हासिल की। दूसरे चक्र में यह अंतर और बढ़ गया। इसमें सपा प्रत्याशी को 5307 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी को 3475 वोट मिले। दो चक्रों में कुल 22657 मतों की गणना हुई और सपा को 3880 वोट का बढ़त मिल गया। तीसरे चक्र में फिर सपा की नेहा को 6228 वोट और भाजपा की सीमा खरे को 3622 वोट मिले। यहां 6486 वोट से सपा प्रत्याशी ने बढ़त ली। चौथे चक्र में सपा प्रत्याशी 5596 और भाजपा प्रत्याशी को 2767 वोट मिले। इस चक्र में 2829 वोट की बढ़त मिली। सपा प्रत्याशी कुल 9315 वोटों से आगे हो गए। इसके बाद अंतिम चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी को 2868 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी को मज 1668 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह सपा प्रत्याशी कुल 27128 मत प्राप्त कर 11472 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। भाजपा प्रत्याशी को कुल 15656 वोट मिले। कुल मिलाकर पूरे मतगणना के दौरान सत्तासीन दल भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी को टक्कर नहीं दे पाई।
विज्ञापन

-------
पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा
नगर पालिका अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी ने पहली बार अपनी जीत दर्ज कराई है। वह भी रिकार्ड मतों के अंतर से। सपा ने जिस 11,212 मतों के अंतर से जीत हासिल की इसके पहले इतने वोटों को प्राप्त कर जीत दर्ज कराई गई है। पिछले बार नगर पालिका के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रूपम मिश्रा को मात्र 12205 वोट ही मिले थे और 2919 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई थी। दूसरे स्थान पर इस बार की विजयी प्रत्याशी नेहा वर्मा को 9286 वोट मिले थे। लेकिन तब वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में थी। इस बार उन्हें सपा ने अपना प्रत्याशी यहां से बनाया था। वोटरों का रुझान लगभग एकतरफा उनके पक्ष में चला गया। सपा का अंतर्विरोध भी कोई खास नुकसान नहीं कर सका। अलबत्ता भाजपा में चल रहा भितरघात पार्टी प्रत्याशी पर भारी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर पालिका अध्यक्ष पद का चक्रवार गणना एक नजर में
सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा
प्रथम चक्र- 5441
द्वितीय चक्र- 5307
तृतीय चक्र- 6228
चतुर्थ चक्र- 5596 पांचवां चक्र- 4556
कुल प्राप्त मत- 27,128
-----
भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे
प्रथम चक्र- 3393
द्वितीय चक्र- 3475
तृतीय चक्र- 3622
चतुर्थ चक्र- 2767
पांचवां चक्र- 2399
कुल प्राप्त मत- 15,656
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed