फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP founder Mulayam Singh Yadav remembered on his death anniversary

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव

Sat, 11 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
SP founder Mulayam Singh Yadav remembered on his death anniversary
सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष व  - फोटो : खेल प्रतियोगिता में मिले प्रमाण पत्र व मेडल दिखाते ​खिलाड़ी।
बस्ती। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव आदि ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा की। वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की मुख्य धुरी थे। मुलायम सिंह यादव की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता में अटूट आस्था थी। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, राजेंद्र चौधरी, कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, श्रीपति सिंह, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने वालों में राम सिंह यादव, युनूस आलम, भोला पांडेय, रिंटू यादव, वीरेंद्र चौधरी, अखिलेश यादव, विपिन त्रिपाठी, गिरीश चंद्र, हृदयराम यादव, प्रशांत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बनकटी। महादेवा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में देईसाड़ में मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। राजेंद्र चौधरी सहित सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विजय विक्रम आर्या, राम धनी यादव, अमर अग्रहरी, राम किशुन चौधरी, विश्वनाथ यादव, सुरेश यादव, देवनाथ यादव, बालकेश यादव, प्रभाकर पाल, राहुल चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed