फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP chief is talking fake about PDA, entire society is with BJP: Keshav

पीडीए की फर्जी बात कर रहे सपा मुखिया, सर्व समाज भाजपा के साथ : केशव

Sat, 13 Sep 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
SP chief is talking fake about PDA, entire society is with BJP: Keshav
प्रेस वार्ता करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
बस्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2047 तक देश और प्रदेश में सत्ता में बनी रहेगी। विपक्ष सरकार बनाने का भ्रम दूर कर दे। सपा मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर रखा। कहा कि सपा मुखिया फर्जी पीडीए की बात कर रहे हैं। सर्व समाज भाजपा के साथ है। उन्हें पीडीए की बात करके जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। अच्छा होगा वह अपने संसदीय क्षेत्र की समस्या पर आवाज उठाएं। हम और सरकार मिलकर उनके संसदीय क्षेत्र की समस्या दूर करेंगे। इससे जनता का फायदा होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद डिप्टी सीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार तीसरी बार सरकार चलाई जा रही है। यह जनता के विश्वास से संभव हुआ है। प्रधानमंत्री गरीबों के लिए कार्य कर रहे हैं। नगरीय क्षेत्रों में उन्होंने गरीबों के लिए तीन करोड़ आवास देने की घोषणा की है।केंद्र और प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के समूल नाश में जुटी हैं। जब तक सिस्टम से भ्रष्टाचार का अंतिम कीड़ा खत्म नहीं होगा सरकार चुप बैठने वाली नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तविहीन शिक्षक, शिक्षामित्र, शैक्षिक कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के साथ बस्ती को भी आदर्श जनपद बनाना है। अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि तहसील, ब्लॉक और थाने पर निरंतर सुनवाई और निष्पक्ष कार्रवाई होने लगे तो जिला मुख्यालय पर शिकायतें आनी कम हो जाएंगी। इससे प्रदेश मुख्यालय पर भी जनता की शिकायतें कम होंगी। इसलिए सभी अधिकारी जनता की समस्या का त्वरित समाधान निकालें।
उन्होंने कहा कि सरकार परिषदीय बच्चों ड्रेस आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके अभिभावकों के खाते में धन मुहैया करा रही है। लेकिन, इस धन के दुरुपयोग की शिकायतें आ रही है। इसलिए सरकार ने इसमें संशोधन का निर्णय लिया है। अब महिला समूहों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्ता परक ड्रेस, जूता- मोजा, स्वेटर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिला अस्पताल परिसर की सड़कों के नवीनीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया है। ताकि मरीज, तीमारदार एवं अन्य लोगों के आवागमन में कठिनाई न हो। व्यवस्था में सुधार लाने के लिए तहसील स्तर पर एक महीने में एक बार अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मिलकर अनिवार्य रूप से बैठक करेंगे। इसमें प्राप्त जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी भाजपा पदाधिकारी या कार्यकर्ता की सुनवाई प्राथमिकता के साथ करें। उनकी समस्या के समाधान में यदि लापरवाही हुई तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed