फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Some were trapped by mathematics and some by reasoning.

Basti News: किसी को गणित तो किसी को रीजनिंग ने फंसाया

Mon, 26 Aug 2024 12:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Aug 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
Some were trapped by mathematics and some by reasoning.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रविवार को तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर से पांच बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी दो घंटा पहले पहुंच गए थे। केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रश्नपत्र छूटने के बाद बाहर आए परीक्षार्थियों में से किसी ने गणित तो किसी ने रीजनिंग के प्रश्नों को कठिन बताया। अभ्यर्थियों का कहना है कि फरवरी में जो सवाल आए थे, लगभग यह वैसा ही इस बार भी रहा। मगर, हिंदी के सवाल अच्छे थे।
बबिता शुक्ला ने बताया कि रीजनिंग के साथ गणित के सवालों को हल करने में दिक्कत हुई। बाकी प्रश्नपत्र आसान रहे। फरवरी में जो परीक्षा दी थी, लगभग वैसा ही प्रश्नपत्र था।
विज्ञापन

संध्या ने बताया कि प्रश्नपत्र पहले जैसा ही था। पहले से हिंदी के सवाल अच्छे थे। पेपर अच्छा हुआ है। गणित और रीजनिंग में दिक्कत हुई। बाकी सब ठीक रहा। साइबर मामलों से जुड़े सवाल भी इस बार आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंकी ने बताया कि हिंदी इस बार सरल था। सामान्य ज्ञान भी आसान रहा। मगर, गणित और रीजनिंग हर करने कठिनाई हुई। पेपर अच्छा गया है। फरवरी में जो परीक्षा दी थी, उससे अच्छा हुआ है।
सुशीला ने बताया कि रीजनिंग सही थी, लेकिन गणित के सवाल कठिन थे। प्रश्नपत्र अच्छा हुआ है। फरवरी में हुए परीक्षा से बहुत अच्छा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed