फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Some relief in police station solution day, some just assurance

थाना समाधान दिवस में किसी को मिली राहत, किसी को सिर्फ आश्वासन

Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Some relief in police station solution day, some just assurance
थाना समाधान दिवस में किसी को मिली राहत, किसी को सिर्फ आश्वासन
विज्ञापन

बस्ती। जिले के विभिन्न थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसी को राहत मिली तो किसी को निस्तारण का आश्वासन।
पुरानी बस्ती थाने पर आयोजित समाधान दिवस में डीएम आशुतोष निरंजन व एसडीएम सदर आशाराम वर्मा पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल तीन मामले आए, जिनमें से एक का निस्तारण हो सका। दोनों अधिकारी यहां 30 मिनट तक मौजूद रहे। फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद जल्द से जल्द निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह को निर्देश दिया। डीएम ने निस्तारण रजिस्टर को भी देखा। कोतवाली में तहसीलदार सदर पवन जायसवाल व सीओ सदर गिरीश कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल छह मामले आए, जिनमें से दो का निस्तारण हो सका। इस दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली रामपाल यादव आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, लालगंज थाने पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार व थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
यहां कुल तीन मामले आए, जिनके निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक शक्ति शरण यादव, परविंदर कुमार गिरी, राधेश्याम शुक्ल आदि मौजूद रहे। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम भानपुर आनंद श्रीनेत व तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां कुल 16 मामले आए, जिनमें से चार मामलों का निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ रुधौली शक्ति सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिवाकर यादव, दयानंद यादव, दानबहादुर पांडेय, ओमप्रकाश भारती आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 11 मामले आए किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान एसआई संतोष श्रीवास्तव, एसआई मुनीश चंद दूबे आदि मौजूद रहे। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल चार मामले आए, जिसमें से किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान थाना प्रभारी नगर सतानंद पांडेय, संतोष कुमार सिंह, कानून गो राजेश मिश्र, लेखपाल योगेश चौधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह, सचिन मिश्रा, वीरेंद्र यादव, लेखपाल राम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम हर्रैया अनुपम मिश्र व थानाध्यक्ष रामानंद भारती की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल दो मामले आए। उनके निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां कुल 19 मामले आए, जिनमें से एक का निस्तारण हो सका। इस दौरान अवधेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र तिवारी, दिनेश सिंह, दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, कुल चार मामले आए, जिनमें से किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, योगेंद्र नाथ, अनुज राय, राजेश यादव, जितेंद्र सिंह, सुरेश पटवा आदि मौजूद रहे। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम भानपुर आनंद श्रीनेत ने की। यहां कुल 11 मामले आए, जिनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। थानाध्यक्ष डीके सरोज को जल्द मामले के निस्तारण के लिए निर्देश दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक ललिकांत यादव, ऋषिदेव, आरक्षी सतीश पांडेय, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed