फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Solution day organized at police stations, problems heard

Basti News: थानों पर समाधान दिवस आयोजित, सुनी गईं समस्याएं

Sun, 26 Apr 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Solution day organized at police stations, problems heard
बस्ती। जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान पीड़ितों की समस्याएं सुनी गई और उसका समाधान किया गया है। जो समस्या थाना दिवस पर नहीं सुलझी उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर निस्तारण कर रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी थाने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में लगे समाधान दिवस में कुल 29 मामले आए। जिसमें एक मामले का ही मौके पर निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में पहुंची नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने शेष मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक अशर्फीलाल, दिनेश कुमार पांडेय, शिवनारायण, रामसागर, उपनिरीक्षक हरिप्रकाश तिवारी, आरक्षी आनंद यादव, दुर्गेश कुमार, पूनम लेखपाल अवधेश कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार सोनहा थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव व थानाध्यक्ष महेश सिंह ने अध्यक्षता करते हुए विभिन्न गांवों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल सात लोगों ने अपने मामले दर्ज कराए। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस के मौके पर कुल दर्ज हुए 7 प्रार्थना पत्रों में पांच शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही। जबकि दो मामले पुलिस विभाग से संबंधित दर्ज किए गए। इनमें में राजस्व तथा पुलिस के से जुड़े एक-एक मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य मामलों की जांच के लिए संबंधित पुलिस और राजस्व कर्मी को भेजा गया। इस मौके पर सभी राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
समाधान दिवस में बैठे रहे जिम्मेदार,नहीं आए फरियादी

पुरानी बस्ती। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष जयदीप दूबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजन में पुलिस के साथ राजस्व कर्मी मौजूद रहे, लेकिन किसी भी फरियादी के न पहुंचने के कारण समाधान दिवस सन्नाटे में गुजर गया और सभी इंतजार में बैठे रह गये। दो घंटे के बाद थानाध्यक्ष ने पिछले समाधान दिवस की समीक्षा की और समाधान दिवस के आयोजन समाप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed