{"_id":"68c5cf7f0238f5ac110c8703","slug":"solution-day-is-just-a-formality-complainants-returned-disappointed-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143840-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समाधान दिवस महज औपचारिकता, फरियादी लौटे निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समाधान दिवस महज औपचारिकता, फरियादी लौटे निराश
Sun, 14 Sep 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस फिर औपचारिकता साबित हुआ। जिले से सक्षम अधिकारी के न पहुंचने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए लेखपालों को निर्देशित कर दिया।
भरवलिया निवासी घनश्याम पाल, पिपरपाती की प्रधान कुसुम लता, बनकटी निवासी हनुमान पाल, नरौली निवासी चम्पु यादव, बसौढ़ी निवासी अजीत शुक्ला सहित कई फरियादियों ने बताया कि वे लगातार तीसरे-चौथे समाधान दिवस पर आवेदन लेकर पहुंचे हैं। लेकिन अब तक न तो कहीं चकरोट की पैमाइश हुई और न ही जमीन विवाद का निस्तारण हुआ। थाल्हा पार, डिहुकपुरा और अन्य गांवों से पहुंचे लोग भी केवल आश्वासन पाकर लौट गए। संवाद