फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sokha had told that the neighbor had haunted the family.

Basti News: सोखा ने बताया था कि पड़ोसी ने परिवार पर हांक दिया है भूत

Sat, 09 Nov 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sokha had told that the neighbor had haunted the family.
कलवारी क्षेत्र के गंगापुर गांव में हाथापाई में राम आशीष की हो गई थी मौत
विज्ञापन

बेटे की तहरीर पर एक नामजद, दो अज्ञात पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में तांत्रिक के चक्कर में पड़कर दोनों पक्ष में इतनी रंजिश बढ़ी कि एक शख्स की जान जाने तक की आ गई। गांव के लोगों में उस सोखा के खिलाफ काफी गुस्सा है। उधर, पुलिस ने मृतक राम आशीष के बेटे की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि राम आशीष का परिवार काफी दिनों से किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहता था। घर के बच्चे अक्सर बीमार हो जाते थे। लोगोंं के कहने पर राम आशीष इलाज के साथ-साथ झाड़ फूंक करने वालों से भी भभूति लेते रहे। उसी झाड़ फूंक करने वाले ने समझा दिया था कि पड़ोसी के घर से भूत-प्रेत भेज दिया गया है, जो परेशान करता है।
विज्ञापन

राम आशीष के इकलौते पुत्र सुनील ने बताया कि कुछ दिन पहले पिता बहन को लेकर मटियारिया गांव में किसी सोखा को दिखाया था। सोखा के तंत्रमंत्र करने के बाद पड़ोसी जोखन का नाम बताया था। इस बात को लेकर जोखन की बेटी से कहासुनी के बाद आशीष जोखन के घर उलाहना देने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोखन के घर पर नहीं होने से जोखन का लड़का सुजीत राम आशीष से उलझ गया और हाथापाई करने लगा। धक्का मुक्की में चोट लगने से आशीष जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। परिजन आशीष को लेकर सीएचसी कुदरहा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed