फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SOG is given the responsibility of solving the mystery, interrogation in the village

Basti News: एसओजी को गुत्थी सुलझाने का जिम्मा, गांव में पूछताछ

Sun, 16 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 16 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
SOG is given the responsibility of solving the mystery, interrogation in the village
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में छात्रा का शव पाए जाने के प्रकरण को सुलझाने के लिए एसओजी को भी जिम्मा सौंप दिया गया है। शनिवार को थाने के अलावा एसओजी की टीम गांव में पहुंची।
विज्ञापन

परिवार व अन्य लोगों से पूछताछ करने के बाद लौटी। गांव के लोग कुछ भी खुलकर बोलने को अब भी तैयार नहीं हैं। यही हाल परिवार का भी है। सबसे ज्यादा हैरानी छात्रा के परिवार के रवैये को लेकर हो रही है, क्योंकि वे लोग अब भी अनभिज्ञ बनने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कक्षा छह में पढ़ने वाली 11-12 वर्ष की मासूम के साथ हुई घटना को उजागर करने में दिलचस्पी न दिखाना लोगों को खटक रहा है। हालांकि, उस परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। छात्रा की मां दिल की मरीज है और घटना के बाद से उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। पिता का कहना है कि उसे किसी पर संदेह नहीं है, मगर, उसके साथ ऐसी घटना हुई है इस सवाल पर बगल झांकने लगता है। उसकी बात पर लोगों को इसलिए भी यकीन नहीं हो रहा है, क्योंकि वह इससे पहले काफी गुमराह कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कप्तानगंज क्षेत्र की छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले चर्चा हुई कि घर से किसी बात पर डांट पड़ने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि कुछ नमूनों की स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed