फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Social harmony is the greatest strength of the nation

Basti News: सामाजिक समरसता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

Wed, 11 Feb 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Social harmony is the greatest strength of the nation
बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष की जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, जिला संघ चालक पवन तुलस्यान ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि संघ समाज को जोड़ने, सेवाभाव को जागृत करने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक, एकता और सामाजिक समरसता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। संघ के संस्कार और अनुशासन व्यक्ति को श्रेष्ठ नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों पर भी प्रकाश डालते हुए उनके समाधान के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने संघ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है।

इस दौरान प्रांत प्रचारक रमेश, प्रांत गो सेवा प्रमुख अखिलेश, प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील, विभाग कार्यवाह आशीष, विभाग प्रचारक ऋषि, जिला कार्यवाह नीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed