{"_id":"5eee3f3c8ebc3e42ba5634af","slug":"snake-bitten-by-two-young-men-guarding-the-field-basti-news-gkp3553752119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे दो युवको को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे दो युवको को सांप ने डसा
विज्ञापन
खेत की रखवाली कर रहे दो युवकों को सांप ने डसा
एक की मौत, एक की हालत गंभीर
भानपुर(बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के भैसहिया खुर्द बुुजुर्ग गांव में जगंली पशुओं से धान की नर्सरी की रखवाली करने खेत गए दो युवकों को सांप ने डस लिया। एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भैसहिया खुर्द बुजुर्ग गांव निवासी 20 वर्षीय विकास चौहान व 19 वर्षीय जीतेंद्र कुमार शुक्रवार की रात घर से थोड़ी दूर पर खेत में धान की नर्सरी की रखवाली करने गए थे। रात आठ बजे के करीब तेज बारिश शुरू होने पर दोनों युवक खेत में ही पंपसेट के लिए बनी झोपड़ी में प्लास्टिक की पन्नी बिछाकर जमीन पर सो गए। परिजनों के मुताबिक शनिवार की भोर में जहरीले सांप ने विकास के हाथ और जीतेंद्र के कोहनी में काट लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह दोनों अपने-अपने घर पहुंचे। हालत बिगड़ते देख परिवार के लोगों ने तुरंत दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही विकास की मौत हो गई। जीतेंद्र को गंभीर स्थिति में भर्ती कर लिया गया।