फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sixth day enrollment by 12

छठें दिन 12 ने किया नामांकन

Wed, 08 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 08 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sixth day enrollment by 12
कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राना कृष्ण किंकर सिंह ने किया नामाकंन।
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 में नामांकन  प्रक्रिया के छठवें दिन कुल 12 प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र  प्रस्तुत किया। सूबे के राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने महादेवा सुरक्षित से और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से दोबारा पर्चा दाखिला किया है।
विज्ञापन


 नामांकन के दौरान परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी लेकिन प्रत्याशियों की सादगी से महौल से चुनावी रंग गायब थे। जिला  निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार राणा कृष्ण किंकर सिंह ने नामांकन किया। इसी विधानसभा क्षेत्र के लिए एमबीसीआई के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश निषाद ने पर्चा दाखिल किया है। इसी तरह रूधौली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार सईद अहमद, राष्ट्रीय लोकदल के प्रमोद कुमार सिंह, एमबीसीआई पार्टी के प्रत्याशी श्री ब्रम्हानन्द विश्वकर्मा तथा निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यमणि ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत  किया।
विज्ञापन


 हर्रैया विधान सभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी केे प्रत्याशी के रूप  में सालिक राम मौर्य तथा बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी शिव  प्रसाद ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी  रविसेन गौतम ने नामांकन फॉर्म भरा है। महादेवा (अजा) विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश चंद्र व्यास,  बहुजन मुक्ति पार्टी के चन्द्रेश गौतम उर्फ चंद्रेश, निषाद पार्टी के  गोबर्धन सोनकर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला  निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के छठवें विधान सभा क्षेत्रों  के लिए अब तक कुल 110 नाम निर्देश पत्र वितरित किए जा चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed