फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six thousand electricity connections will be commercial

Basti News: व्यावसायिक होंगे छह हजार बिजली कनेक्शन

Sun, 01 Oct 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Six thousand electricity connections will be commercial
आवास में फर्म, सोसाइटी व कार्यालय का संचालन हो जाएगा महंगा
विज्ञापन

बिजली निगम ने चिह्नित किया उपभोक्ताओं का परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहरी क्षेत्र के करीब छह हजार बिजली के कनेक्शनों को व्यावसायिक में बदलने की तैयार हो रही है। इसमें वह उपभोक्ता शामिल किए गए हैं जिन्होंने अपने आवास में फर्म, सोसाइटी, दुकान व अन्य प्रकार के कार्यालय खोल रखा है। वितरण खंड ने ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है।
अब निगम इन उपभोक्ताओं को फोन कर कनेक्शन की विधा परिवर्तन कराने के लिए कह रहा है। निगम के अनुरोध पर विधा परिवर्तन न कराने वालों के घर बिजली कर्मी खुद दस्तक देंगे। शहरी क्षेत्र में करीब 38 हजार से अधिक बिजली के कनेक्शन हैं। सभी कनेक्शनों की जांच में पांच हजार ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है जो बिजली का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि श्रम, सेल्स टैक्स, स्वास्थ्य विभाग, गन्ना सहित आठ विभागों से मदद ली गई है। विभाग से उनके अधीन संचालित कार्यालयों की सूची मांगी गई। इसके अनुसार जांच कराई गई तो संंबंधित पते पर घरेलू कनेक्शन पंजीकृत मिला।
विज्ञापन

..
बढ़ जाएगा बिजली का बिल
घरेलू कनेक्शन की विधा परिवर्तन होने के बाद निगम का राजस्व बढ़ेगा तो दूसरी ओर उपभोक्ताओं को व्यावसायिक रेट पर बिल भुगतान करना पड़ेगा। जो घर चिह्नित किए गए हैं, उसमें करीब एक हजार ऐसे गृह स्वामी हैं जिन्होंने घर का एक या दो कमरा किराये पर दे रखा है। कुछ तो ऐसी फर्म हैं, जिन्होंने खानापूर्ति के लिए किसी के घर का पता दे रखा है। बिजली निगम की कार्रवाई के बाद सभी को प्रति यूनिट अधिक मूल्य का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed