{"_id":"5edd129f8ebc3e9091407c22","slug":"six-injured-in-accident-in-basti-basti-news-gkp353904949","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार जा रही बस खझौला में पलटी, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार जा रही बस खझौला में पलटी, 17 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार जा रही बस खझौला में पलटी, 17 घायल
बस्ती। फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला पुलिस चौकी के पास सवारी से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। 17 लोग घायल हो गए। खझौला चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इस दौरान आवागमन रुक गया। क्रेन की मदद से बस को बाहर निकालने के बाद आवागमन फिर शुरू हो सका।
पंजाब के जालंधर से श्रमिकों व अन्य सवारियां लेकर बस बिहार जा रही थी। बस में पांच महिलाएं, 10 छोटे बच्चे और 35 पुरुष सवार थे। इनमें से लोग इमारत बनाने वाले ठेकेदार के साथ मजदूरी करते थे। जिला अस्पताल में सभी भूखे-प्यासे घायलों को अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज सुदामा यादव व उनके हमराही आलोक कुमार यादव ने चाय, ब्रेड, बिस्कुट, पानी की बोतलें मुहैया कराईं और सभी को वाहन की मदद से खझौला भेजवाया। मुंडेरवा पुलिस ने खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार सिंह ने सभी को भोजन करवाया। उसके बाद निजी बस से सभी को बिहार भेजवाया। घायलों में चालक लखबिंदर सिंह, सुभाष कुमार, सूरज साहनी, काजल, वैद्यनाथ साहनी, कंचन, सेवा सदा, जितेंद्र सदा, रंजीत, वीरेंद्र, राम कुमार, चरित्र ऋषिदेव, सैनी ऋषिदेव, इम्तियाज, बिहारी लाल आदि शामिल हैं।
बस यात्री हीरालाल साहनी ने बताया कि पहले उन्होंने जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार किया। जब दो दिनों तक ट्रेन नहीं मिली तो जिलाधिकारी कार्यालय में भी संपर्क किया गया। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर किसी माध्यम से बस एक लाख बीस हजार रुपये में बुक कर अपने घर बिहार के पूर्णिया जा रहे थे। इनका यह भी कहना है कि चालक बार बार सिगरेट पी रहा था। मना करने पर गाली गलौज भी करता रहा।