{"_id":"693724ba5c05dc05d90aaaeb","slug":"six-in-laws-named-in-the-murder-case-of-a-married-woman-basti-news-c-207-1-sgkp1006-149130-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवाहिता की हत्या के आरोप में छह ससुराली नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवाहिता की हत्या के आरोप में छह ससुराली नामजद
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के मैलानी साहिब वाजिद गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह ससुरालियों पर एफआईआर दर्ज किया है।
गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के बभनी खुर्द निवासी मृतका के पिता राम सागर ने तहरीर में बताया कि वह अपनी बेटी सावित्री की शादी एक जून 2023 को मैलानी साहिब वाजिद गांव निवासी रामसजीवन के साथ किया था। आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही दहेज को लेकर सावित्री को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता रहा था। आरोप है कि 26 मई की सुबह ससुरालियों ने सावित्री की पिटाई की और गला दबा दिया।
इसके बाद उसे अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा। इलाज के दौरान सावित्री की मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पति रामसजीवन, देवर रामरूप, ननद माधुरी, महन्थ, जेठानी और राम अजोर पर दहेज हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद