फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   six corona positive found in basti

जिले में कोरोना के छह नए पॉजिटिव मिले

Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
six corona positive found in basti
जिले में कोरोना के छह नए पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना जांच की 182 लोगों की रिपोर्ट देर शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई है। रिपोर्ट में दो मृतकों सहित छह के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। 176 की रिपोर्ट निगेटिव है। अब जिले में मृतकों की संख्या दस पहुंच गई है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को मिले पॉजिटिव मरीजों को रुधौली स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। ये सभी मुंबई से सड़क से आए थे, जिन्हें क्वारंटीन किया गया था। अब जिले में कुल पॉजिटिव केस 230 हैं। जबकि एक्टिव केस 128 हैं। जिले में अब तक 92 पॉजिटिव मरीज निगेटिव हो गए हैं। उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले मजदूरों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या फिर बढ़ गई है। यहां आए मजदूरों में से छह की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें दो की मौत पहले हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार भी कोरोना प्रोटोकाल के तहत करा दिया गया था। रिपोर्ट के बाद उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। डीएम के मुताबिक, जिले में अब तक करीब 98 हजार प्रवासी मजदूर आ चुके हैं। इन सभी की थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। ट्रेन व सड़क मार्ग से आने वाले प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटीन अथवा प्रशासन की ओर से बनाए गए सेंटरों में क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम क्वारंटीन मजदूरों पर नजर रखने के लिए गांवों में निगरानी समितियां गठित की गई हैं। डॉक्टरों की टीम भी समय-समय पर जांच कर रही है। इन लोगों का नमूना धीरे-धीरे एकत्रित कर भेजा जा रहा है। अब तक 5875 नमूनों को जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें से 5416 की रिपोर्ट आई है, जिसमें 5364 की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed