फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six arrested while preparing for robbery in customer service center

ग्राहक सेवा केंद्र में डकैती की तैयारी करते छह गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Six arrested while preparing for robbery in customer service center
छावनी पुलिस ने बैंक में डकैती की साजिश रचने के छह आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
ग्राहक सेवा केंद्र में डकैती की तैयारी करते छह गिरफ्तार
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र व बैंक में डकैती की तैयारी कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी खतमसराय गांव के दक्षिण फोरलेन से मुनियवां गांव जाने वाले रास्ते के किनारे बगीचे से हुई है। इनके पास से चोरी की दो बाइक के साथ असलहा, बम बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि 14 अक्तूबर को रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश गोंडा की तरफ से दो बाइकों से आकर खतमसराय गांव के दक्षिण मुनियवां गांव जाने वाले रास्ते पर स्थित बगीचे में इकट्ठा होकर आपस में कुछ बातचीत कर रहे हैं। उनके पास एक बैग है, जो दिखने में संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इस पर वह, विक्रमजोत चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र व उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि पेड़ों की आड़ से बदमाशों की बात सुनी गई।
विज्ञापन

आरोपी खतमसराय में स्थित जनसेवा केंद्र लूट करने तथा वहां पर सफलता न मिलने पर समूह की एक महिला, जो रकम लेकर गौरियानैन आती जाती है, उससे लूट करने के बाद विक्रमजोत में स्थित बैंक आफ बड़ौदा पर रकम लूटने की बात कर रहे थे। इतना सुनने के बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को घेर लिया। मौके पर छह लोग पकड़े गए, जबकि कुछ लोग अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों में राजाबाबू तिवारी निवासी बरदहा शाहपुर जनावर थाना परसपुर जिला गोंडा, विकास तिवारी निवासी बिबियापुर थाना करनैलगंज जिला गोंडा, विनोद कुमार निवासी गौरियानैन थाना छावनी, सलमान निवासी करनैलगंज, प्रिंस शर्मा निवासी धुसैनिया थाना छावनी, कौशिक सिंह उर्फ छोटू निवासी टिकरिया थाना छावनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाओं को अंजाम देने के लिए सार्थक के मामा ने बुलाया था
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनका एक साथी सार्थक सिंह मौके से भाग निकला। उसके मामा कौशिक सिंह उर्फ छोटू सिंह व विनोद कुमार हैं, जो छावनी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उन्हीं के कहने पर वे लूट व डकैती डालने के लिए आए थे। बरामद बम के बारे में सलमान ने बताया कि उसे सार्थक सिंह लाया था। बम करनैलगंज स्टेशन, गोंडा पर वेंडर का काम करने वाले पंडित तिवारी देता है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि उन लोगों ने छावनी थाना क्षेत्र में चोरी की पांच वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed