{"_id":"61b2355cd7ac383c0f3a79dd","slug":"siwer-line-built-soon-basti-news-gkp4193058184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी को तीन सौ करोड़ की सीवर लाइन का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी को तीन सौ करोड़ की सीवर लाइन का प्रस्ताव
विज्ञापन

- शहर के छह स्थानों पर बनेंगे पंपिंग स्टेशन
- चांदमारी पर स्थापित होगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहरी क्षेत्र की जलनिकासी के लिए नगर पालिका ने जल निगम के माध्यम से सीवर लाइन का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में छह पंपिंग स्टेशन के अलावा ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। पालिका ने जमीन भी अधिग्रहण कर ली है। जल निगम ने करीब तीन सौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
शहर में करीब 250 किलोमीटर नाली निर्माण के बावजूद कई मोहल्लों में पानी ठहरा रहता है। वहीं बारिश के दिनों में कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। अब पालिका ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पहल की है। कार्यदायी संस्था जल निगम के माध्यम से शहर के पानी निकासी के लिए सीवर लाइन का प्रस्ताव तैयार किया है। जल निगम ने शहरी क्षेत्र में करीब छह माह पहले सर्वे कराया है। सर्वे के अनुसार यहां करीब तीन सौ किलोमीटर सीवर लाइन डाला जाएगा। इसके लिए छह पंपिंग स्टेेशन बनाए जाएंगे। प्रस्ताव के मुताबिक विशुनपुरवा, बेलवाडाड़ी, कटरा, रोडवेज, रेलवे स्टेशन के निकट व जिला अस्पताल के पास पंपिंग स्टेशन स्थापित होगा। इसके लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट चांदमारी पर लगाया जाएगा। यहां शहर का गंदा पानी एकत्रित कर उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा, इसके बाद इस पानी को सिंचाई के लिए अथवा कुआनों नदी में डाला जाएगा। पानी से निकलने वाले कचरे का इस्तेमाल खाद बनाने में किया जाएगा। इसके लिए भी प्लांट स्थापित होगा। इस पूरी योजना पर करीब तीन सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ईओ नगर पालिका अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सीवर लाइन के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पूरी योजना के क्रियान्वयन में करीब दो साल लगेंगे। सीवर लाइन बनने के बाद जलनिकासी समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
महिलाएं बोली- नगर पालिका की अच्छी पहल
शहर के प्रह्लाद कॉलोनी निवासी गृहणी ज्योति यादव ने कहा कि महानगरों में सीवर लाइन के चलते जलनिकासी की समस्या नहीं है। मगर अपने शहर में ऐसा नहीं है। यदि सीवर लाइन डालने की योजना है तो पालिका की यह पहल अच्छी है। चइयाबारी निवासी सरिता ने कहा कि सीवर लाइन होने से जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।