{"_id":"6b01fd43184bb2b1410bb284","slug":"245-couples-tied-the-knot-at-ramrekha-temple-basti-news-c-207-1-bst1009-172338-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रामरेखा मंदिर में 245 जोड़ों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रामरेखा मंदिर में 245 जोड़ों ने लिए सात फेरे
विज्ञापन
छावनी। विक्रमजोत क्षेत्र के रामरेखा मंदिर परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और सिंदूरदान के बीच 245 जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आयोजन में दुबौलिया ब्लॉक के 63, परशुरामपुर के 71, विक्रमजोत के 52, हर्रैया के 52 तथा नगर पंचायत हर्रैया के सात जोड़े शामिल हुए। पुरोहितों ने विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी कराईं। विधायक अजय सिंह और विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख केके सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि रामरेखा मंदिर की धरती भगवान श्रीराम और माता सीता से जुड़ी पवित्र भूमि है। मान्यता है कि जनकपुर से अयोध्या लौटते समय भगवान श्रीराम ने इसी स्थान पर माता सीता की प्यास बुझाने के लिए अपने बाण से जलधारा निकाली थी। इसी वजह से इस स्थान का नाम रामरेखा पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसी पवित्र धरती पर नए जीवन की शुरुआत करना नवदंपतियों के लिए सौभाग्य की बात है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 265 जोड़ों की शादी होनी थी, इसमें 245 उपस्थित थे। नोडल अधिकारी के रूप में उपायुक्त श्रम संजय शर्मा, सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी सचिन सिंह मौजूद रहे।