Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Employment Creation Week' affected by strike of employment facilitators

Basti News: रोजगार सेवकों की हड़ताल से सृजन रोजगार सप्ताह प्रभावित

Sun, 22 Nov 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
'Employment Creation Week' affected by strike of employment facilitators
बनकटी। ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल के चलते शनिवार को विशेष सृजन रोजगार सप्ताह के पहले दिन मनरेगा कार्य प्रभावित रहे। रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार से कई विकास खंडों में मजदूरों की उपस्थिति नाममात्र रही। अधिकारियों ने सचिवों के माध्यम से मस्टर रोल जारी कराकर श्रमिकों की हाजिरी लगवाने का प्रयास किया, लेकिन इसका खास असर नहीं दिखा। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भारती ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे तक ऑनलाइन हाजिरी के अनुसार बनकटी में 32, सल्टौआ में 128, साऊंघाट में 10, कुदरहा में 23, बस्ती सदर में 94, रुधौली में 123, गौर में 415, रामनगर में 378, परशुरामपुर में 194 और बहादुरपुर में 2200 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि शीर्ष संगठन के अगले निर्णय और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed