फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sisters' affection reaches behind bars; Rakhis tied on the wrists of 117 inmates.

Basti News: सलाखों के पार पहुंचा बहनों का स्नेह, 117 बंदियों की कलाई पर बांधी राखी

Sat, 29 Aug 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sisters' affection reaches behind bars; Rakhis tied on the wrists of 117 inmates.
नगर बाजार। जेल की ऊंची दीवारें और सलाखें भी शुक्रवार को भाई-बहन के प्यार को नहीं रोक पाईं। रक्षाबंधन पर्व पर बस्ती जिला जेल का माहौल भावुक कर देने वाला रहा, जब बड़ी संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं।
विज्ञापन


सुबह 9:30 बजे से ही जेल के मुख्य द्वार पर बहनों की भीड़ जुटने लगी थी। हाथ में राखी, रोली और मिठाई का डिब्बा लिए हर बहन की आंखों में अपने भाई से मिलने की बेसब्री थी। जेल प्रशासन ने इस खास दिन के लिए मुलाकात की विशेष व्यवस्था की थी। जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा कारणों से मुलाकात को शिफ्टों में बांटा गया था। दोपहर तक तीसरी शिफ्ट की मुलाकात चल रही थी। इस दौरान 117 बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधा।
विज्ञापन


इस बार प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए बहनों को 250 ग्राम तक मिठाई साथ लाने की छूट दी थी। हालांकि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया। जेल में प्रवेश से पहले हर मिठाई के डिब्बे की गहन जांच की गई और चखकर परखने के बाद ही अंदर ले जाने दिया गया। मुलाकात पर आई हर महिला की भी नियमानुसार तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed