{"_id":"678feddd0d75b8c5c207a648","slug":"silence-in-sahalagrs-50-crore-loss-to-the-market-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130817-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सहालग में सन्नाटा....बाजार को 50 करोड़ रूपये की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सहालग में सन्नाटा....बाजार को 50 करोड़ रूपये की चपत
Wed, 22 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहालग के सीजन में ठंड से बाजारों में सन्नाटा-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सहालग के सीजन में बाजार में सन्नाटा व्यापारियों को अखर रही है। दुकानों पर वह गहमागहमी नहीं देखी जा रही है, जो आम तौर पर सहालग में देखी जाती है। दुकानदार इसे हाड़ कंपाने वाली ठंड को वजह बताते हैं।
उनका कहना है कि जिसके घर शादी है, वे खरीदारी करने निकल रहे हैं। मगर, बरातियों की भीड़ दुकानों पर नहीं पहुंच रही है। ऑनलाइन खरीदारी भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर मणि पांडेय बताते हैं कि इस बार सहालग में करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के बाजार को नुकसान होने का अनुमान है।
दिसंबर में खरमास लगने से पहले सहालग में जिले में करीब 700 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। कपड़े, सराफा के अलावा इलेक्ट्राॅनिक्स, फर्नीचर, कास्मेटिक सहित अन्य बाजार में खूब तेजी रही। उम्मीद थी कि खरमास के बाद फिर से लगन शुरू होगी तो बाजार फिर बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगा। मगर, इसका ठीक उल्टा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के वरिष्ठ नागरिक अंबिका प्रसाद बताते हैं कि अभी ठंड ज्यादा होने की वजह से शादियों की तिथि कम तय की गई है। लोगों ने शादी तय करते समय ही यह मानकर चल रहे थे कि जनवरी में ठंड ज्यादा पड़ेगी तो शादी की तिथि फरवरी या उसके बाद की तय की है। इसलिए ठंड कम होने के बाद बाजार में भीड़ बढ़ेगी।
बाजार के रुख से छोटे दुकानदारों में मायूसी ज्यादा है। गांधीनगर के गिफ्ट आइटम के विक्रेता राहुल बताते हैं कि मौसम अच्छा रहने पर बाजार में पूरा परिवार खरीदारी करने आता है। महिलाओं-बच्चों की पूरी झुंड आती है और कुछ न कुछ खरीदारी करते हैं। जब लोग आएंगे ही नहीं तो बिक्री कहां से होगी।