फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Signature found in attendance register of absent doctor

Basti News: अनुपस्थित चिकित्सक का उपस्थिति पंजिका में मिला हस्ताक्षर

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Signature found in attendance register of absent doctor
अनुपस्थित चिकित्सक का उपस्थिति पंजिका में मिला हस्ताक्षर
विज्ञापन

सीएम आरोग्य मेला का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ
जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित
बस्ती। सीएम आरोग्य मेला की स्थिति जांचने रविवार को सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र जगदीशपुर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने दस मरीज देेखे थे। सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका जांची तो पता चला कि पीएचसी पर तैनात कई माह से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक डॉ. श्याम कृष्ण वैश्य का हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका पर बनाए जा रहे हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए सीएमओ ने दो एसीएमओ की कमेटी गठित कर दी है। कमेटी पंद्रह दिन में रिपोर्ट देगी। सीएमओ की जांच में पाया गया कि चिकित्सालय में बने आवास में कोई कर्मचारी निवास नहीं कर रहा है, जिससे भवन की स्थिति जर्जर हो गई। इसके अलावा ओपीडी पर्ची पर क्रमांक नहीं अंकित था। चिकित्सालय पर प्रसव केंद्र भी है, जहां मंजू वर्मा की तैनाती है। उन्होंने मात्र दो प्रसव कराए गए हैं।
विज्ञापन

लैब सहायक प्रभात कुमार वर्मा ने चार जांच की थी। सभी कक्षों के बाहर संबंधित विभाग का नाम लिखने के लिए सीएमओ ने निर्देश दिए हैं। यहां से निकलने के बाद सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सलय इमरजेंसी ड्यूटी पर मात्र डार्करूम सहायक उपस्थित थे। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाय ड्यूटी से गायब मिले। सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंकुर वर्मा, फार्मासिस्ट मनोज कुमार वर्मा वार्ड ब्वॉय एवं स्वीपर का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed