फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Siddharthnagar News: Uncle and two and a half year old nephew died in a road accident

Basti News: सड़क हादसे में चाचा और ढाई साल के भतीजे मौत

Thu, 04 Dec 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 04 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Uncle and two and a half year old nephew died in a road accident
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के महादेव और बरगदवा गांव के बीच बुधवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर शोहरतगढ़ की तरफ से जा रही पिकअप और फिर ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस हादसे में धुसुरी बुजुर्ग निवासी सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह (46 वर्ष) पुत्र अखिलेश सिंह व कार में सवार मझले भाई विप्लव सिंह के ढाई साल के बेटे उदित सिंह की मौत हो गई। हादसे में अखिलेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल अखिलेश सिंह का माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के धुसुरी बुजुर्ग निवासी सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह अपने पिता अखिलेश सिंह और मझले भाई विप्लव सिंह के बेटे ढाई वर्षीय उदित सिंह के साथ कार से बुधवार सुबह नौगढ़ गए हुए थे। कार सौरभ सिंह चला रहे थे। दोपहर बाद सभी घर लौट रहे थे। जैसे ही कार बरगदवा चौराहा पार कर आगे आई तभी शोहरतगढ़ की तरफ से आ रही एक पिकअप ने सामने जा रही ट्रेलर वाहन को ओवरटेक किया। इससे कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना को देख आसपास व राहगीर सहम गए। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत से कार से सभी को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल अखिलेश सिंह व उदित सिंह को भर्ती करवाया गया। एक घंटे के इलाज के बाद मृतक का भतीजा उदित सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता अखिलेश सिंह का इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल: क्षेत्र के धुसुरी बुजुर्ग निवासी विप्लव सिंह बड़े भाई सौरभ सिंह व अपने बेटे उदित सिंह की मौत होने की खबर सुनकर दहाड़ मार कर रो रहे हैं। यह मंजर देखकर वहां मौजूद लोगों का दिल दहल गया। विप्लव सिंह की एक बेटी इला सिंह है। वो 6 साल की है। मृतक सौरभ सिंह की केवल दो बेटी है। भाई विप्लव के अपने बेटे उदित सिंह से बहुत प्यार करते थे। मृतक सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह तीन भाई है। वह घर में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed