{"_id":"6688664f1c8339ab860da1f4","slug":"shringinari-dham-submerged-devotees-worried-basti-news-c-207-1-sgkp1004-119930-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जलमग्न हुआ शृंगीनारी धाम, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जलमग्न हुआ शृंगीनारी धाम, श्रद्धालु परेशान
Sat, 06 Jul 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
श्रृंगीनारी मंदिर परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद
श्रीराम सर्किट के तहत आता है पौराणिक धाम शृंगीनारी
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। श्रीराम सर्किट से जुड़े पौराणिक शृंगीनारी धाम परिसर में बारिश का पानी भर गया है। पानी निकासी की उपयुक्त व्यवस्था न होने के कारण मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शृंगीनारी धाम में हर मंगलवार को मेला लगता है। पांच दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश के चलते पूरा परिसर पानी से लबालब है। पानी में पड़ा कूड़ा सड़ने के कारण इससे बदबू उठ रही है, जो श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है। परिसर से सटे प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को जब बच्चे पढ़ने जाने लगे तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी जगदंबा बाबा, राजू दास, चंद्रेश पाठक, दीपू गुप्ता, लवकुश, अजय वर्मा, विनोद कुमार आदि ने पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। बीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर की सफाई कराकर पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
...
हनुमानगंज बाजार की नाली चोक
रुधौली। क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में बनी नालियों की सफाई न होने से वह चोक हो गई हैं। बाजार निवासी सहबान, शरद बरनवाल, सबरुन्निशा, श्रीपाल, शिवचंद्र, मनोज, राजू आदि ने बताया कि कई बार ब्लॉक अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन इसे साफ नहीं कराया गया। नाली में जमी गंदगी के कारण बदबू उठ रही है। प्रभारी एडीओ पंचायत दयाराम ने बताया कि सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही नाली की सफाई करा दी जाएगी। संवाद