फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shri Ram Corridor awaits financial approval... Makhouda Dham to be connected to Ayodhya

Basti News: श्रीराम कॉरिडोर को वित्तीय स्वीकृति मिलने का इंतजार... अयोध्या से जुड़ेगा मखौड़ा धाम

Fri, 22 May 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Corridor awaits financial approval... Makhouda Dham to be connected to Ayodhya
- वर्ष 2022 में रामलला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के समय प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी
विज्ञापन

- जन्मस्थल से पुत्र कामेष्टि यज्ञ स्थल मखौड़ा तक बनना है कॉरिडोर
बस्ती। अयोध्या से मखौड़ा धाम के जुड़ने का बेसब्री से इंतजार है। चार साल पहले अयोध्या में रामलला के मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के समय श्रीराम कॉरिडोर, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, अयोध्या रिंग रोड, अयोध्या विकास प्राधिकरण समेत आधा दर्जन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली थी। इसके बाद शासन ने बस्ती एवं अयोध्या जिला प्रशासन से अलग-अलग परियोजना का प्रस्ताव भी मांगा था। इनमें से कई परियोजनाएं अब मूर्त रूप ले रही हैं लेकिन श्रीराम काॅरिडोर के वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।
अयोध्या में रामलला के जन्मस्थल से 20 किमी दूर बस्ती जिले में स्थित पुत्र कामेष्टि यज्ञ स्थल मखौड़ा धाम को सीधे जोड़ने के लिए श्रीराम कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। अयोध्या एवं बस्ती जिला प्रशासन की तरफ से अपने-अपने क्षेत्र में तकनीकी टीम बुलाकर कॉरिडोर का प्रस्ताव और डिजाइन भी तैयार कराकर भेजा गया है। अभी तक इस परियोजना पर शासन से वित्तीय मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से शासन स्तर से इस परियोजना को लेकर सिफारिश भी नहीं हो पा रही है। इसके चलते यह प्रस्ताव अधर में लटक गया है, जबकि इसी के साथ तैयार किए गए 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, अयोध्या रिंग रोड मूर्त रूप ले रहा है। श्रीराम कॉरिडोर के निर्माण से बस्ती का पश्चिमांचल हिस्सा चमक उठता। अयोध्या आने वाले पर्यटकों की हलचल इस कॉरिडोर के जरिये मखौड़ा धाम तक बढ़ने की संभावना है, लेकिन क्षेत्र के लोगों का अभी यह सपना अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोदंड के आकृति में बनना था मखौड़ा
बस्ती जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर स्थित परशुरामपुर ब्लॉक में मनवर नदी के तट पर स्थित मखौड़ा अभी गांव के रूप में जाना जाता है। यहां नदी के तट पर श्रीराम और माता सीता का पुराना मंदिर और परिसर में यज्ञशाला है। मान्यता है कि चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ ने इसी स्थल पर त्रेताकाल में पुत्र कामेष्टि यज्ञ कराया था। अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा की शुरूआत और समापन इसी स्थल से होता है। यज्ञ स्थल मखौड़ा धाम को प्रभु श्रीराम की नगरी से जोड़ने के लिए श्रीराम कॉरिडोर की कवायद शुरू हुई थी। मगर राममंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह मुहिम धीमी पड़ गई। सरयू से उत्तर स्थित मखौड़ा धाम को श्रीराम के धनुष कोदंड के आकार में बनाया जाना है। इसमें भव्य मंदिर, गेट, घाट, विश्राम गृह और रेस्तरां आदि का निर्माण प्रस्तावित है।

हनुमान द्वार का भी शुरू नहीं हुआ निर्माण
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या के चारों तरफ भव्य द्वार का निर्माण प्रस्तावित था। बस्ती सीमा में अयोध्या के प्रवेश द्वार के पास लोलपुर में हनुमान द्वार के नाम से भव्य गेट बनना प्रस्तावित है। इसके लिए 25 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ था। बस्ती जिला प्रशासन की तरफ से तीस किसानों की जमीन भी अधिगृहित की गई थी। किसानों को मुआवजा भी दे दिया गया है। यहां भव्य गेट के साथ पार्किंग, रेस्टोरेंट निर्माण और यात्रियों के ठहरने के लिए उत्तम प्रबंध किया जाना है। मगर यह परियोजना भी अभी ठंडे बस्ते में है। जिससे चार साल बीतने के बाद भी बस्ती सीमा में बनने वाला हनुमान द्वार मूर्त रूप नहीं ले सका है।

श्रीराम कॉरिडोर का प्रस्ताव मेरे कार्यकाल के पहले का है। इसकी पत्रावली फिर से दिखवाई जाएगी। यदि प्रस्ताव भेजा जा चुका हैं तो इसकी स्वीकृति के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
- कृत्तिका ज्योत्सना, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed