फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shri Ganesh of Prakash Parv today...Market ready for Dhanteras

Basti News: प्रकाश पर्व का श्रीगणेश आज...धनतेरस के लिए बाजार तैयार

Tue, 29 Oct 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 29 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Shri Ganesh of Prakash Parv today...Market ready for Dhanteras
शहर में धन तेरस को लेकर सजी दुकान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कार्तिक त्रयोदशी पर शुक्रवार से दीपावली के पंच दिवसीय महापर्व का आगाज हो रहा है। पहले दिन धनतेरस को अपनी और परिवार, व्यापार की उन्नति के लिए पूजा-आराधना की तैयारी में लोग जुटे हैं। दुकानदार रुझान और पसंद को भांपते हुए ऑफर का पिटारा खोल रखे हैं।
बाजार में सुरक्षा और सजगता के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। खासकर आभूषण की दुकानों के इर्द-गिर्द पुलिस पिकेट लगाई जा रही है। प्रशासन की तरफ से दीप पर्व पर अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जीएसटी, विद्युत, फूड सेफ्टी, फायर ब्रिगेड, विजिलेंस टीमों के अलावा संबंधित थाने, सर्किल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि जरूरत के मुताबिक एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन भी किया जाएगा।
इस बार पर्यावरण की सुरक्षा के प्रयास किए गए हैं। इसके मद्देनजर शहर ही नहीं, गांव तक के युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।
शहर के बाजार में लोगों को लुभाने के लिए सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कपड़े आदि की दुकानों को आकर्षक झालरों और चमचमाती रोशनी के उपकरणों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर, रोडवेज, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, कटरा आदि जगहों पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए स्टाल लग गए हैं। कपड़ों के ब्रांडेड शोरूम और शॉपिंग माल्स में युवा पीढ़ी का ज्यादा रुझान देखा जा राह है।
बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है। इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, ज्वेलरी, होम अप्लायंसेज, वाहन, मोबाइल फोन आदि की खरीदारी पर कुछ न कुछ ऑफर लोगों को लुभा रहे हैं।
दीपावली पर समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए 1353 प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। लक्ष्मी पूजा के लिए बन रहे पंडालों की सुरक्षा के लिए पुलिस ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स के साथ होमगार्ड के जवान भी तैनात किए जा रहे हैं। ज्यादातर प्रतिमाएं धनतेरस के दिन स्थापित कर दी जाएंगी। सुरक्षा की दृष्टि से पूजा समितियों की ओर से वालंटियर लगाए जाएंगे। पांच दिनों तक चलने वाले त्योहार के बाद भैया दूज के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, जिले में सबसे ज्यादा पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में 125 लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में 77, वाल्टरगंज में 130, हर्रैया में 34, छावनी में 32, पैकोलिया में 84, परशुरामपुर मेंं 30, गौर में 68, कलवारी में 84, नगर थाना क्षेत्र में 107, कप्तानगंज मेंं 84 दुबौलिया में 57, रुधौली में 92, सोनहा में 143, मुंडेरवा में 102 व लालगंज में 105 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
अग्निसुरक्षा का रखें ख्याल, बरतें सावधानी : दिवाली और अन्य त्योहार करीब आ गए हैं। ऐसे में आग से बचने के लिए अग्निसुरक्षा के उपाय करना बेहद जरूरी है।
जिला अग्निशमन अधिकारी यतींद्र नाथ ने बताया कि अग्निकांड से बचने के लिए गाइडलाइन और सूचना देने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं।
लोगों को त्योहार के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आपात स्थिति में नागरिक निकटतम थाना और डाॅयल 112 व दमकल के लिए 101 डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed