फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shreyansh wants to serve the country by becoming an engineer

Basti News: इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं श्रेयांश

Sat, 26 Apr 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shreyansh wants to serve the country by becoming an engineer
हरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल परीक्षा में जिला टॉप करने वाले श्रेयांश का सपना आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास कर इंजीनियर बनने का है। श्रेयांश ने कहा कि उसे इससे बेहतर अंक की उम्मीद थी। हालांकि, वह मेरिट लिस्ट में आने के बारे में नहीं सोच रहा था। मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानने वाले श्रेयांश का पसंदीदा विषय गणित है। उनके पिता गुड़गांव में फर्नीचर कंपनी में काम करते हैं। जबकि, मां एमए पास हैं और वह एक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। श्रेयांश ने अपनी सफलता का श्रेय मां व पिता को दिया है। श्रेयांश ने कहा कि मां के मार्गदर्शन और पिता के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल हुआ है। गुरुजनों से मिले टिप्स के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई से सफलता मिली है। इनके परिवार की माली हालत सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed