फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shortcomings regarding fertilizers, seeds, and irrigation were discussed at the meeting.

Basti News: बैठक में खाद, बीज और सिंचाई की खामियों पर हुई चर्चा

Wed, 15 Jul 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shortcomings regarding fertilizers, seeds, and irrigation were discussed at the meeting.
बस्ती। सिंचाई बंधु की बैठक मंगलवार को विकास भवन में उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई जल, खाद व बीज आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

खरीफ के सीजन में किसानों के लिए वर्षा जल औसत से कम होगा, ऐसे में आपसी समन्वय के साथ सिंचाई सुविधा समय से व्यवस्थित कर लें। पूर्व बैठक की कार्यवृत्ति पर विस्तृत चर्चा हुई। नलकूप खंड के एई ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का विवरण उपलब्ध कराया। एक्सईएन सरयू नहर खंड-4/नोडल दिनेश मोहन ने बताया कि 360 क्यूसेक की अधिक क्षमता से नहरों में जल उपलब्ध कराया गया है। 39 टेलफीडिंग की गई है।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर ने सरयू नहर खंड-3 के जेई से नहरों के संचालन संबंधी प्रश्नों पर संतोषजनक जवाब न दिये जाने पर नाराजगी जताई। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के लिए डीबीटी के माध्यम से बीजों का वितरण किया जा रहा है। अब तक अरहर के 27.1 क्विंटल बीज सावा के 7.92 क्विंटल बीज तथा धान के 11.10 क्विंटल बीज का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मा योजना के तहत 8.4 क्विंटल धान बीज का प्रदर्शन में पात्र किसानों को वितरित किया गया है। जनपद में 57800 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत का वितरण भी किया जा चुका है। किसी भी प्रकार से उर्वरक की कोई कमी नहीं है। सीवीओ डाॅ. अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 जुलाई से जनपद के लगभग दो लाख पशुओं को खुरपका व मुहंपका टीका लगवाए जाने का अभियान शुरू किया जाएगा।

संचालन एई सरयू नहर खंड-4 अजय कुमार ने किया। सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक महादेवा प्रतिनिधि फूलचंद्र श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. बाबूराम मौर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed