फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shops decorated in Bankati on Diwali, crowd of customers gathered

Basti News: दीपावली पर बनकटी में सजी दुकानें, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Mon, 20 Oct 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shops decorated in Bankati on Diwali, crowd of customers gathered
बनकटी (बस्ती)। दीपावली को लेकर बनकटी, देईसाड़, महादेवा, बानपुर पाकर डाड़, बरहुआ और पक्का बाजार सहित क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर रौनक छा गई है। छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सस्ता-महंगा बाद में, लेकिन मनभावन सामानों के प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा है। कहीं दूधिया रोशनी में सजी दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हैं, तो कहीं खुले में रखे सजावटी सामान खरीदारों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में कपड़े, आभूषण, बाइक, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर, बर्तन और खानपान से जुड़ी हर तरह की सामग्री उपलब्ध है। दुकानों और शोरूम पर इलेक्ट्रिक झालरों की जगमग रोशनी और फूलों की सजावट ने उत्सव का माहौल बना दिया है। कस्बों में भी शहर जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है। दीपावली का पर्व घर-गृहस्थी संवारने और कारोबार चमकाने का अवसर साबित हो रहा है। कपड़ा व्यवसायी संजीवन ने बताया कि नई डिजाइन के कपड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं और इस बार बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

मिठाई कारोबारी अनिल चौधरी, धर्मराज यादव और अजय मोदनवाल ने बताया कि स्वयं तैयार की गई गुणवत्तायुक्त मिठाइयों की मांग बढ़ गई है और बुकिंग लगातार मिल रही है। वहीं, ऑटोमोबाइल कारोबारी ने बताया कि बिक्री में अभी और रफ्तार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed