{"_id":"6acd52bb1da5c5628f07d3a4","slug":"shops-decked-out-in-the-market-shopping-for-diwali-has-also-begun-basti-news-c-207-1-bst1005-169216-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाजार में सजीं दुकानें, दीपावली के लिए भी खरीदारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाजार में सजीं दुकानें, दीपावली के लिए भी खरीदारी शुरू
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। शारदीय नवरात्र के साथ ही शहर के बाजारों में त्योहारों की रौनक बढ़ने लगी है। दुर्गा पूजा के लिए खरीदारी के बीच लोग दिवाली की तैयारी में भी जुट गए हैं। गांधीनगर से लेकर पुरानी बस्ती तक दुकानों पर रंग-बिरंगी झालर, एलईडी बल्ब, कंडील और सजावटी सामान सज गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर बुकिंग शुरू हो गई है।
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारी 10 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में दिवाली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दुकानों पर झालर, झूमर, सजावटी माला, शुभ दिवाली लिखे सामान और अन्य आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर टीवी, फ्रिज, कूलर और एलईडी लाइटों की मांग को देखते हुए स्टॉक जुटाया जा रहा है। छोटे दुकानदार भी थोक में सामान खरीदकर ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों तक पहुंचा रहे हैं।
कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आएगी। दिवाली पर घरों की सजावट के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी मांग बढ़ने लगी है। लोग घरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की तैयारी कर रहे हैं। इसका असर पेंट कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी अभिषेक के मुताबिक, दिवाली के लिए पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट दी जा रही है और बुकिंग भी शुरू हो गई है। कपड़े और ज्वेलरी की दुकान पर भी खरीदार पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारी खुश हैं।
विज्ञापन
फलों के दाम बढ़े, अनार 200 रुपये किलो
शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही फलों के दाम में भी उछाल आया है। फल कारोबारी राहुल के मुताबिक, अनार की कीमत पहले करीब 150 रुपये किलो थी, जो अब बढ़कर 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है। वहीं, सेब की बिक्री में ग्राहकों को खराब फल दिए जाने की शिकायत भी सामने आई है। आरोप है कि गांधीनगर से कंपनीबाग तक सड़क किनारे ठेलों पर खराब सेब बेचे जा रहे हैं। इससे ग्राहकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।